मिस ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 में फ़ैशन डिज़ाइनर महक भारद्वाज 'वोग विस्टा' की रही अहम भूमिका

मिस ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 में फ़ैशन डिज़ाइनर महक भारद्वाज 'वोग विस्टा' की रही अहम भूमिका

नई दिल्ली। पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिसन ब्लू में 'ड्रीम ऑरा इंडिया 2026' एवं 'ए.के. पेजेंट' द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ जिसमें फ़ैशन डिज़ाइनर महक भारद्वाज 'वोग विस्टा' ने ऑफिशल फ़ैशन डिज़ाइनर के रूप में जुड़कर अपनी अहम भूमिका निभाई। 

महक भारद्वाज के नेतृत्व में वोग विस्टा, 'ड्रीम ऑरा इंडिया 2026' में ऑफिशियल फैशन डिज़ाइनर के तौर पर शामिल हुआ। लहंगों के अपने खूबसूरत और शानदार एथनिक कलेक्शन के साथ, वोग विस्टा ने इस पेजेंट में एक ग्रेसफुल और सोफिस्टिकेटेड फैशन स्टेटमेंट पेश किया। इस सहयोग ने इवेंट में एक समृद्ध सांस्कृतिक रंग भरा और साथ ही कंटेस्टेंट्स को पेजेंट के मंच पर अपना आत्मविश्वास, एलिगेंस और अपनी अलग पहचान दिखाने में मदद की।

ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर और अभिनेत्री संगीता बिजलानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडर गुड्डू कुरैशी और डायरेक्टर वैशनवी खातुन ने प्रमुख भूमिका निभाई और पूरी टीम का समन्वय किया।