होली के रंग नेकी के संग के तहत बांटे जरूरतमंद बच्चों में रंग और पिचकारी
ग्रेनो वेस्ट। होली महापर्व पर नेकी का डब्बा फाउण्डेशन, जीरो वेस्टेज फाउण्डेशन और ओ'ऑप्टिकार्ट ने मिलकर एक मुहीम "होली के रंग नेकी के संग" के तहत् ज़रूरतमन्द बच्चों के लिए पिचकारी, खिलौने, रंग और गुलाल नेकी का डब्बा लगाकर इकट्ठा किया।
नरेंद्र पाल सिंह जो कि रिटायर्ड नेवी ऑफिसर हैं की उपस्थिति में ग्रेनोवेस्ट के अम्रपाली ड्रीम वैली के समीप बने झुग्गी में रह रहे बच्चों में सारी पिचकारियां, खिलौने, रंग और गुलाल बांटा गया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि अखिलेश मिश्रा की भी उपस्थिति रही जो कि नेकी का डब्बा पर कई कविताएं और छंद लिख चूके हैं, अखिलेश मिश्रा ने होली और होलिका दहन के महत्व को समझते हुए कविता सुनाई।
इस मुहिम के समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिप्रा गुप्ता, उर्वशी, संगीता, सदन शर्मा, कमल किशोर, मंटू शर्मा, अखिलेश मिश्रा, गौरव भदौरिया, एनपी सिंह, दिवाकर दुबे, अजय गर्ग, राजेंद्र सिंह, अंकुश शर्मा, रजत अग्रवाल, मिताली रायशीघानी, पंकज, शुक्षुम पाल, समृद्ध, विदित शुक्ला और गिरीश चंद्र शुक्ला इत्यादि मौजूद रहे।


