सद् भावना सेवा संस्थान ने किया जरूरतमंद परिवारों को राशन व कंबल का वितरण

सद् भावना सेवा संस्थान ने किया जरूरतमंद परिवारों को राशन व कंबल का वितरण

नोएडा। PNI NEWS। सद् भावना सेवा संस्थान द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा व अन्य स्थानों पर जरूरतमंद परिवारों को कंबल व राशन का वितरण किया गया।

सद् भावना सेवा संस्थान के चेयरमैन अनिल सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कोई भी व्यक्ति इस कड़ाके की सर्दी में अपने सर्दी के बचाव के लिए किसी भी समय हमारी संस्थान के नंबर पर कॉल कर के कंबल प्राप्त कर सकता है। कोई भी जरूरतमंद परिवार जो दो वक्त की रोटी का भी इंतजाम नहीं कर पा रहा है वह परिवार भी किसी भी समय कॉल करके राशन प्राप्त कर सकता है।

सद् भावना सेवा संस्थान का प्रयास है कोई भी परिवार भूखा ना सोए। सद् भावना सेवा संस्थान द्वारा कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए 1,00,000 मास्क 1,00,000 सैनिटाइजर की बोतलें 10,000 पीपी किट 11 राज्यों में चल रही निशुल्क एंबुलेंस सेवा को जनता के लिए 24 घंटे के तैयारी की हुई है किसी को भी एंबुलेंस या संबंधित मास्क सैनिटाइजर की आवश्यकता है तो वह 9540040099 पर कॉल करके निशुल्क सेवा प्राप्त कर सकता है।