युवक को पैट्रोल डालकर जान से मारने की कोशिश करने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार

युवक को पैट्रोल डालकर जान से मारने की कोशिश करने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा।PNI News। थाना सैक्टर 49 पर पीडित गौरव पुत्र राजे ने सूचना दी कि 12 अगस्त की रात्रि में रवि नाम के लडके तथा उसके कुछ साथियो द्वारा पीडित व उसके भाई के साथ मारपीट की तथा पीडित के उपर पैट्रोल डालकर जान से मारने की कोशिश की। पीडित की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सैक्टर 49 नोएडा पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा जोन 1 एवं सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय जोन 1 नोएडा के मार्गदर्शन में थाना 49 पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सैकटर 50 जेजे कालोनी से 18/08/2021 को 5 अभि0 रवि, सागर, बादल उर्फ बद्री, अरूण उर्फ मोनू , राहुल खादरिया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम मे उ0नि0 विशाल कुमार थाना सैक्टर 49, का0 3054 दिनेश कुमार थाना सैक्टर 49, का0 898 सहन्सरपाल थाना सैक्टर 49, का0 1147 सुशील कुमार थाना सैक्टर 4, का0 3136 ऋषभ कुमार थाना सैक्टर 49, का0 3144 सुरजीत सिंह भदौरिया थाना सैक्टर 49, का0 70 जीत सिंह सर्विलांस सैल नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर शामिल. रहे।