कोनरवा नौएड़ा चैपटर प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस उपायुक्त नोएडा से शहर की कानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा

कोनरवा नौएड़ा चैपटर प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस उपायुक्त नोएडा से शहर की कानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा

कोनरवा नौएड़ा चैपटर का एक प्रतिनिधि मंडल आज पुलिस उपायुक्त प्रथम नौएड़ा से मिला, प्रतिनिधि मंडल में कोनरवा अध्यक्ष पी.एस. जैन, कोनरवा नौएड़ा चैपटर के संचिव लोकेश कश्यप, सुधीर सूद, किरन भारद्वाज, मीरा हेमन्त व रविन्द्र के अहलूवालिया, महेन्द्र कटारिया आदि सम्मलित रहे।

प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस उपायुक्त नोएडा रामबदन सिंह के साथ शहर की कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की तथा पुलिस उपायुक्त द्वारा पूर्ण आश्वासन दिया गया कि सभी बिन्दुओ पर कार्य किया जायेगा।

बैठक मे बिन्दुओ पर चर्चा हुईः
साईबर क्राईम पर पुलिस उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि लोगो को जागरूक करने के लिए विभाग निरंन्तर कार्य कर रहा है। इसके तहत ही आरडब्लूए, शौक्षणिक संस्थान व कार्पोटस हाउस में भी जाकर जागरूकता कार्यक्रम किये जाऐगे। 

रात्री के समय में पुलिस गस्त बढ़ाई गई है और आवश्यकता पढ़ने पर और बढ़ाई जा सकती है।

नऐ स्वेदनशील स्थानो को चिन्निहत कर विवरण डी0सी0पी0 कार्यालय को उपलब्ध करा दे, जिसके अन्तर्गत नये पुलिस चौकीयो का निमार्ण कराया जाऐगा। 

शौक्षणिक संस्थानो व आवासीय स्थानो के आस पास शराब की दुकाने नही चलाई जाऐगी तथा जब तक उन पर नियमानुसार कार्यवाही नही होती है जब तक यह सुनिश्चित किया जायेगा की सार्वजनिक स्थानो पर खुले मे लोग शराब न पिये। 

चौराहो पर से भिखारियों की संख्या कम हुई है तथा आने वाले समय में ये पूर्ण समाप्त हो जायेगे। 

शिकायतकर्त्ता की सभी शिकायत दर्ज की जाती है तथा उनकी मोनिटरिंग भी की जाती है। यदि किसी की कोई शिकायत पर कार्यवाही नही हो रही है तो उसकी सुचना डीसीपी को फोन पर सुचित करे। 

समय समय पर कैम्प आयोजित कर के जनता से सवांद किया जाता हैं। इसे और बढ़ाया जाऐगा।  

सड़क दुर्घटनाओ को लेकर पुलिस सजग है तथा यदि कोई दुर्घटना की जानकारी देता है तो यथाशिघ्र वहॉ पहुॅुच कर पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुचाया जाता है। यदि कोई और व्यक्ति पीड़ित को अस्पताल पहुचाता है तो उससे दुर्घटना की जानकारी लेकर, उसे अन्य किसी प्रकार से परेशान नही किया जाता है।  

आरडब्लूए के साथ समनव्य बैठक के लिए प्लानिंग की जा रही है। शिघ्र ही इन्हे शुरू किया जाऐगा।  

उच्च अधिकारीयो के साथ बैठको के आयोजन पर भी कार्य किया जा रहा है जो भी निर्णय होगा उससे संस्था को अवगत करा दिया जायेगा। 

सभी बिन्दुओ को पर पुलिस उपायुक्त द्वारा बहुत ही सहजता के साथ उत्तर दिये तथा कहा की जहॉ तक भी सम्भव होगा वहॉ तक इन सभी बिन्दुओ पर कार्य किया जाऐगा।