राष्ट्रीय सेवा समर्पण के गरीब बच्चों को कॉपी किताब वितरण किये गए,    

राष्ट्रीय सेवा समर्पण के गरीब बच्चों को कॉपी किताब वितरण किये गए,    

नोएडा। जलवायु टावर महिला वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 47 के महिला शक्तियों के द्वारा राष्ट्रीय सेवा समर्पण की कोषाध्यक्ष निमिषा नेगी से संपर्क करके संगठन के उन गरीब बच्चो को जिन्हे संगठन के द्वारा पड़ाया जाता है उन बच्चो को कॉपी किताब व खाने की वस्तुएं इत्यादि वितरित करने का आग्रह किया गया था, जिसमें राष्ट्रीय सेवा समर्पण के संस्थापक एवं अध्यक्ष धर्मेंद्र नन्दा अपनी टीम के साथ बच्चों को लेकर सेक्टर 47 जलवायु टावर गए जहां पर जलवायु टावर महिला क्लब के द्वारा बच्चों को कॉपी , पेन, टॉफी , चॉकलेट पेंसिल , इत्यादि वितरित किये।

धर्मेंद्र नन्दा ने अपनी पूरी टीम की तरफ से क्लब की महिलाओं का हृदय से आभार प्रकट किया और ये आशा प्रकट की कि इसी प्रकार उन सभी का इस्नेह, और आशीर्वाद सभी बहनों का हमारे संगठन पर बना रहेगा।

राष्टीय सेवा समर्पण की उपाध्य मधु चौधरी, आशा पोद्दार, संगठन सचिव मनोज कटारिया, सचिव उषा थापा, उत्तर प्रदेश महिला विंग की प्रभारी श्रीमती मनोज शर्मा, नोएडा सचिव अंजू, बबिता, और संगठन मे बच्चों की अध्यापिका मिनाक्षी, की प्रोग्राम में सेभागीता रही।