18 गरीब परिवारों को राशन तथा "फीड द नीडी" ने 50 लोगो को दोपहर का भोजन किया वितरित
नोएडा।PNI News। संस्था "जी-वन" व "हमारा कर्तव्य" के महासचिव एवं समाजसेवी मनोज कटारिया तथा सोनिया अस्थाना ने 18 गरीब परिवारों को राशन (आटा दाल चावल चीनी तेल तथा मसाले आदि) तथा "फीड द नीडी" (Feed The Needy) की रूपा भट्टाचार्य तथा अरिंदम ने 50 लोगो को दोपहर का भोजन वितरित किया।
मनोज कटारिया ने बताया कि वह विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और उनकी संस्था जी-वन व हमारा कर्तव्य के सदस्य एक माह से राशन गरीब परिवारों को वितरित करने की योजना बना रहे थे। लेकिन अत्याधिक कोरोना का संक्रमण तथा परिवार के सदस्यों के कोविड पॉजिटिव हो जाने से राशन वितरण का कार्य शुरू नहीं कर पाए। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनिया अस्थाना, सुखपाल सिंह, सोमनाथ मुखर्जी, सुनीता खटाना आदि ने सेक्टर 121 के अपार्टमेंट से राशन एकत्रित किया तथा साथ ही संस्था फीड द नीडी के वरिष्ठ सदस्य रूपा भट्टाचार्य, अरिंदम, सबिता बिश्वास, स्नेहलता जैन, राकेश नारंग, सप्तऋषि बोस, रजत बनर्जी, अनिल, हैमंती चैटर्जी, श्यामा पॉल, हिना, स्मृति भौमिक, डॉली सिन्हा, सुप्रिया रॉय, सोनिया, प्रिया रावत, नितिन श्रीवास्तव, दिनेश पांडे, नीशू मिश्रा ने 4 दिन तक 50 लोगों को जिला अस्पताल सेक्टर 30, निठारी में मंदिर और मस्जिद के बीच सड़क पर तथा झुग्गियों में भोजन वितरित करने में भरपूर सहयोग किया।


