प्रकृति को समर्पित : अंतिम निवास में चला हरित स्मृति अभियान
नोएडा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "Beat Plastic Pollution" विषयवस्तु को आधार बनाकर नोएडा लोक मंच द्वारा एक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन नोएडा लोकमंच द्वारा संचालित अंतिम निवास, सेक्टर 94, नोएडा में किया गया। यह कार्यक्रम नोएडा अथॉरिटी तथा वर्ल्ड मलयाली काउंसिल – इंडिया रीजन एवं यूपी प्रांत के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर वर्ल्ड मलयाली काउंसिल इंडिया रीजन से डॉमिनिक जोसेफ, सचिव शिजु जोसेफ, यूपी प्रांत की अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी त्यागराजन, प्रेसिडेंट मुरली पिल्लै, एवं सचिव जयराज नायर उपस्थित रहे।
नोएडा अथॉरिटी से OSD इंदु एवं नोएडा लोकमंच से लीका सक्सेना, श्रीमती इन्द्रा चौधरी, श्रीमती विभा बंसल, श्रीमती गिरजा सिंह, श्रीमती सुनीता खटाना, श्रीमती,अस्मिता, आर.एन. श्रीवास्तव तथा सतीश सिंघल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।

अभियान के अंतर्गत आम, अमरूद, आंवला, अनार, जामुन, करीपत्ता, चीकू जैसे अनेक फलदार वृक्षों का रोपण किया गया, जिससे न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि पक्षी-मित्र वातावरण भी निर्मित होगा।
इस अवसर पर नोएडा लोक मंच ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्लास्टिक उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं और प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभाएं।


