04 चोर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की तीन स्ट्रीट लाईट बरामद

04 चोर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की तीन स्ट्रीट लाईट बरामद

थाना दादरी पुलिस द्वारा जनता के सहयोग से 04 चोर अभियुक्त गिरफ्तार किये गए, चोरो के कब्जे से चोरी की तीन स्ट्रीट लाईट भी बरामद हुई।

मिली जानकारी के अनुसार सत्येन्द्र सिंह पुत्र अजयपाल सिंह निवासी ग्राम विशनपुर थाना सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर हमराही सचिन पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी उपरोक्त व महेन्द्र पुत्र अजयपाल सिंह निवासी उपरोक्त व प्रताप सिंह पुत्र रामचन्द्र निवासी डी-64 सैकटर ज्यू-1 थाना दादरी गौतमबुद्धनगर के द्वारा अभियुक्तगण बादल, मोहित, रोहित, नरेश को जनता के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना दादरी पर मु0अ0सं0 106/2022 धारा 379/411 पंजीकृत किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की तीन स्ट्रीट लाईटो को बरामद किया गया है।