सांसद द्वारा सीपी के लिए गाली गलौच करने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग - धीरज सिंह

सांसद द्वारा सीपी के लिए गाली गलौच करने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग - धीरज सिंह

नोएडा। जैसा कि सब जानते हैं नोएडा में श्रीकांत त्यागी मामला थमने का नाम नही ले रहा है हर रोज तूल पकड़ता ही जा रहा है। आज राजपूत उत्थान सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने उत्तर प्रदेश डीजीपी के साथ साथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन, जिलाधिकारी गौतम नगर, प्रधानमंत्री व थाना प्रभारी फेस टू नोएडा को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने डॉ महेश शर्मा द्वारा पुलिस आयुक्त नोएडा, आलोक सिंह के लिए गाली गलौच करने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है और पुलिस प्रशासन को चेताया है कि यदि जल्द ही एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिए मजबूर होगी। जिसकी जिम्मेदारी खुद शासन प्रशासन की होगी। आगे ठाकुर धीरज सिंह ने डॉक्टर महेश शर्मा पर आरोप लगाया है कि डॉ महेश शर्मा तानाशाही और जातिवादी किस्म के व्यक्ति हैं और बताया कि उन्हें डॉ महेश शर्मा से अपनी जान माल का खतरा महसूस हो रहा है सांसद के समर्थकों द्वारा उनपर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है गाली गलौच और धमकी दी जा रही हैं और एफआईआर ना करने और खिलाफत में आवाज ना उठाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

धीरज सिंह ने बताया कि डॉ महेश शर्मा गुर्जर समाज, त्यागी समाज अथवा राजपूत समाज को अपमानित कर चुके हैं। कल भी किसान नेता मांगेराम के साथ वायरल ऑडियो में बातचीत के दौरान केवल ब्राह्मण समाज की बात की। ठाकुर धीरज सिंह ने बताया कि कई सालों से जेवर की एक रेप पीड़ित महिला भी न्याय की उम्मीद में दर दर की ठोकर खा रही है और अधिकारियों के पास जा जाकर अपनी मदद की गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि दोषी संजू शर्मा के साथ डॉ महेश शर्मा के नजदीकी संबंध है। डॉक्टर महेश शर्मा ने दोषी को बचाने का काम कर मेरे साथ अन्याय किया है।