शहर की सुरक्षा, साइबर क्राइम , ट्रैफिक और फायर की समस्या पर हुई विस्तृत चर्चा

शहर की सुरक्षा, साइबर क्राइम , ट्रैफिक और फायर की समस्या पर हुई विस्तृत चर्चा

नोएडा। सेक्टर 11 के सभागार में डीडी आरडब्लूए फेडरेशन द्वारा डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह, चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे, एसीपी ट्रैफिक हेमंत कुमार, थानाध्यक्ष 24 अरविंद कुमार, थानाअध्यक्ष  अमित कुमार की मौजूदगी में नोएडा शहर की सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रणाली, साइबर क्राइम , ट्रैफिक की समस्या और फायर की समस्या के विषय में शहर की विभिन्न आरडब्लूए के साथ विस्तृत चर्चा कराई गई।

मीटिंग के दौरान शहर के निवासियों और विभिन्न आरडब्लूए के अध्यक्ष महासचिव द्वारा अपने-अपने सेक्टरों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया।

मीटिंग के दौरान उठाए गए मुख्य मुद्दे

त्योहारों के मध्य नजर पुलिस पेट्रोलियम को बढ़ाने हेतु अनुरोध किया गया।

सेक्टर में खड़े होने कमर्शियल वाहन से होने वाली समस्याओं को तुरंत प्रभाव से निवारण करवाने हेतु अनुरोध।

पुलिस वेरीफिकेशन।

अनऑथराइज्ड बैंक्विट हॉल से होने वाली समस्या। 

112 नंबर के न मिलने से होने वाली समस्या। क्योंकि चौकी इंचार्ज और थाना अध्यक्ष फोन उठाकर मदद को नहीं आते बोलते हैं कृपया 112 पर ही फोन करें वहीं से आपको सहायता मिलेगी।

मेघदूतम पार्क और सेक्टर 51 के चिल्ड्रन पार्क पर पुलिस व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग। 

सेक्टर 51 और सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन पर रात्रि 8:00 बजे से 10:00 तक पुलिस सिक्योरिटी विशेष कर महिलाओं के लिए सुरक्षा का प्रबंध करवाने के लिए अनुरोध।

सेक्टर 51 के मुख्य मार्ग 18 मी रोड से जाने वाले ट्रैफिक की समस्या के समाधान हेतु अनुरोध किया गया। 

सेक्टर 11, 56, 12, 71, 34, 53, में ट्रैफिक की समस्या के समाधान हेतु अनुरोध किया गया।

सबसे प्रमुख साइबर क्राइम की समस्या के विषय में निवासियों द्वारा पुलिस विभाग को अवगत करवाया गया। पुलिस विभाग द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन द्वारा जानकारी दी गई।

चीफ फायर ऑफिसर द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन द्वारा आग से बचाव और उपाय सांझा किए गए।

समस्याओं के समाधान में  डीसीपी नोएडा राम बदन द्वारा सभी से कहा गया कि वह अपने मुख्य गेट पर रात्रि में सिक्योरिटी गार्ड को एक रजिस्टर रखें और रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस गस्त करते समय पुलिस आपके सिक्योरिटी गार्ड को चेक करेगी और रजिस्टर पर साइन करके जाएगी जिससे सिक्योरिटी गार्ड का सत्यापन हो सकेगा कि वह ड्यूटी पर अलर्ट था या सो रहा था।

पुलिस वेरिफिकेशन के समाधान हेतु डीसीपी रामबदन द्वारा बताया गया कि सभी निवासियों से अनुरोध है कि वह ई वेरीफिकेशन के जरिए अपने सुरक्षाकर्मी, मेड, चौकीदार घरों में काम करने वाले व्यक्तियों का ड्राइवर का सत्यापन करवाई और यदि सत्यापन करते समय कोई समस्या आए तो आप जिसको काम पर रख रहे हैं उसका आधार कार्ड ले लीजिए उसका नाम, पता, फोन नंबर लेकर उसे डायल जरूर करें, परमानेंट एड्रेस और उसके परिवार के अन्य व्यक्तियों के मोबाइल नंबर और उनके फिंगरप्रिंट लेकर रख लीजिए यह सभी लेने से यदि वह क्रीम की प्रवृत्ति से आपके घर में दाखिल होना चाह रहा है तो वह भाग जाएगा अन्यथा वह आपके यहां काम करता रहेगा यह सब दस्तावेज से उनका वेरिफिकेशन हो जाएगा।

112 नंबर ना मिलने की दशा में डीसीपी राम बदन सिंह द्वारा कहा गया कि वह उनका नंबर लिखकर रख लीजिए यदि कोई भी समस्या आती है तो निवासी किसी भी समय उन्हें फोन कर सकते हैं और वह समाधान जरूर करवाएंगे।

चीफ फायर ऑफिसर द्वारा आग से बचने के उपाय पीपीटी प्रेजेंटेशन द्वारा सांझा किया।

ट्रैफिक विभाग द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन द्वारा ट्रैफिक संबंधित नियम और उपाय सांझ दिए गए और निवासियों की समस्याओं को सुनकर निवारण हेतु आश्वासन दिया।

मीटिंग के दौरान निम्नलिखित व्यक्ति मौजूद रहे।

डीडी आरडब्ल्यू अध्यक्ष एन पी सिंह, पैटर्न सुशील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अनिल खन्ना, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, सेक्टर 11 अध्यक्ष अनुज गुप्ता और उपाध्यक्ष दिनेश कृष्णा, प्रमोद वर्मा, सेक्टर 12 से अध्यक्ष पुनीत शुक्ला, सेक्टर 56 अध्यक्ष संजय मावी, सेक्टर 71 अध्यक्ष सुनील वाधवा, सेक्टर 22 विजय सिंह, पी.के.सिंह,  कुम्मु जोशी, बालेश  मित्तल, एस. पी. चमोली, सुधीर चौधरी, सेक्टर 34, दिनेश भाटी, 52 से ओ.पी.यादव, एमएसएमई से सचिन राणा, ललित चौहान और भारी संख्या में सेक्टर 11 के निवासी मौजूद रहे।