सभी निजी स्कूल 15% फीस वापसी आदेश करे लाग, नहीं तो अभिभावक करेंगे आंदोलन
कोरोना काल में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के दौरान वसूली गई स्कूल फीस की 15 फीसदी राशि के हाई कोर्ट के फैसले व शासनादेश के बाद भी ज्यादातर निजी स्कूलों ने अभिभावकों को कोई राहत नहीं दी है।
इस सिलसिले में लगातार दूसरे सप्ताह, आज, एक मूर्ति चौंक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अभिभावकों ने एक बैठक की।
सुखपाल सिंह तूर, शिक्षा कार्यकर्ता व फाउंडर एनसीआर पेरेंट्स एसोसिएशन ने बताया के जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर को 15% फीस वापसी आदेश संबंधी ज्ञापन बीते सोमवार को दे दिया गया है जिसमे लगभग दो दर्जन स्कूलों की 210 शिकायतें है। लेकिन अभी तक उस पर न तो शासन और न ही स्कूलों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है। अभिभाविक अब जिलाधिकारी को स्मरण पत्र के साथ दुबारा जल्दी मिलने की कोशिश करेंगे।साथ-साथ अभिभावक आरटीआई, जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
अभिषेक कुमार, अध्यक्ष, नेफोवा ने बताया के गूगल फॉर्म के जरिए ज्यादा से ज्यादा शिकायतें इक्कठी की जा रही है जिनको जिलाधिकारी के साथ सांझा किया जाएगा। अभिभावक सोशल मीडिया व बैठकों के सहारे अपनी आवाज शासन तक पहुंचाने की लगातार कोशिश कर रहे है लेकिन अगर जल्दी कोई हल नहीं निकला तो मजबूरन अभिभावकों को सड़क पर आंदोलन के लिए उतरना पड़ेगा।
इस बैठक में मनीष कुमार, दीपक गुप्ता, हिमांशू अग्रवाल, अविनाश झा, दुर्गेश, ज्योति जायसवाल, रंजना भारद्वाज, राकेश तिवारी, देवराज सिंह, बीडी जोशी आदि मौजूद रहें।


