ध्वजारोहण कर बच्चों को किया गया पाठय सामग्री का वितरण - ब्रह्मपाल सिंह
नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पटरी खोखा ठेली कल्याण सेवा संस्थान गौतमबुद्धनगर के सौजन्य से सेक्टर 14 नोएडा में ध्वजारोहण कर धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस और बच्चों को पाठय सामग्री का वितरण किया गया तथा देश की अखंडता को बचाये रखने का लिया गया संकल्प और पटरी के दुकानदारों की समस्याओं का समाधान करने का भी संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर रेहडी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संयोजक श्री धर्मेन्द्र त्यागी जी , श्री सुनील फौजी जी श्री,लक्की लोधी समाज सेवी जी, विजय भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह प्रजापति , समाज सेवी डाॅ जी, के चतुर्वेदी, पटरी खोखा ठेली कल्याण सेवा संस्थान गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष प्रसून लतांत जी , नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जी,जिला सचिव रविन्द्र साह, जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह परिहार , हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री अवधेश कुमार कुशवाहा एवं पटरी के सभी दुकानदार उपस्थित रहे।


