हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ 'दिवाली मिलन समारोह'

हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ 'दिवाली मिलन समारोह'

प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि एवं उद्योग जगत के प्रबुद्धजन रहे उपस्थित

ग्रेटर नोएडा वेस्ट इकोटेक -12 , प्लॉट संख्या 69 मे पावन प्रकाश पर्व दीपावली के उपलक्ष्य में इकोटेक 12 इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा 'दिवाली मिलन समारोह' का अत्यंत भव्य, सुरुचिपूर्ण एवं गरिमामयी आयोजन हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में संस्था के सभी प्रमुख पदाधिकारियों, सम्मानित सदस्यों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे विशिष्ट अतिथियों ने सपरिवार उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दीप प्रज्ज्वलन एवं संस्था पदाधिकारियों की उपस्थिति:
समारोह का विधिवत शुभारंभ पारंपरिक वैदिक रीति से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर, इकोटेक 12 इंडस्ट्रीज़ एसोशिएशन के अध्यक्ष साहिल कुमार, सचिव श्रेय गुप्ता, कोषाध्यक्ष पी. के. अग्रवाल, उपाध्यक्ष निशांत बंसल, करनवीर अनेजा, बोर्ड मेम्बर, सुनील पाराशर तथा लघु उद्योग भारती (गौतम बुद्ध नगर) के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता एवं IIA के राष्ट्रीय वाइस प्रेसिडेंट राजीव बंसल मुख्य रूप से मंचासीन रहे।

समारोह में पुलिस व प्रशासनिक महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। अतिथियों में मुख्य रूप से: एसीपी पवन कुमार (मुख्य अतिथि) रणवीर सिंह (प्रभारी निरीक्षक थाना बिसरख), गौरव (उप-निरीक्षक / चौकी इंचार्ज, रोजा जलालपुर), वैभव सिंह (पीएफ कमिश्नर) (गेस्ट ऑफ़ हॉनर ), दीपक यादव (अध्यक्ष, रामलीला सेवा ट्रस्ट), देव मिश्रा एवं धीरज (श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट) एसोसिएशन की ओर से सभी गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में सामाजिक सौहार्द व संगठन की एकता की प्रशंसा करते हुए सभी को दीपावली की बधाई दी।

समारोह के दौरान कलाकारों द्वारा मनमोहक संगीतमय व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिसका उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों एवं परिवारों ने एक-दूसरे से आत्मीय संवाद साझा करते हुए दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर परस्पर स्नेह व एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर संस्था अध्यक्ष साहिल कुमार ने मुख्य अतिथि एवं पधारे समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, विशिष्ट अतिथियों, कार्यक्रम के प्रायोजक यस बैंक (श्री दीपक एवं टीम), संगीत कलाकारों तथा विशेष रूप से श्री अमीन उल अज़ीज़ समेत कार्यकारिणी के सहयोगियों एवं उपस्थित समस्त परिवारों का हृदय से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और स्वादिष्ट व्यंजनों व लाइव चाट का आनंद लिया।