वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान, 275 घरेलू सहायकों को मिठाई एवं उपहार देकर किया प्रोत्साहित: मुकेश शर्मा
नोएडा। गौरी शिक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा (शिक्षाविद, समाजसेवी एवं उद्यमी) द्वारा आरडब्ल्यूए सेक्टर-35 नोएडा के सहयोग से सेक्टर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही दीपावली के पावन पर्व पर 'एक दिया उनके नाम, जो हमारे घरों में रोशनी करते हैं' थीम के तहत घरेलू सहायकों को दीपावली की मिठाई एवं उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मुकेश शर्मा के साथ आरडब्ल्यूए सेक्टर-35 की ओर से सेक्टर के वरिष्ठ नागरिकों ने मंच साझा किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एम.पी. सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुकेश शर्मा का स्वागत किया, जबकि महासचिव राजीव चौधरी ने गौरी शिक्षा फाउंडेशन की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कुंवर ए. सिंह, जी.आर. चौहान, ग्रुप कैप्टन जी.सी. गुप्ता, कमलकांत शुक्ला, आर.के. रैना, श्रीमती अग्रवाल, श्रीमती सिन्हा, श्रीमती प्रेमा चौधरी एवं श्रीमती रवि सरीन सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक मंचासीन रहे। वहीं मनोज गुप्ता एवं एन.पी. सिंह ने भी मंच साझा किया।
कार्यक्रम में लगभग 275 घरेलू सहायकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी को दीपावली की मिठाई एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ उन घरेलू सहायकों के योगदान को सराहना था, जो प्रतिदिन हमारे घरों को व्यवस्थित रखने और परिवारों की खुशियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


