मरदह थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, दो घरों को खंगाला

मरदह थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, दो घरों को खंगाला

गाज़ीपुर - मरदह कस्बा निवासी राजीव शर्मा एवं सन्दीप मद्धेशिया घर से शुक्रवार की रात्रि में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने हजारों रुपये का आभूषण चोरी कर लिया। दोनों घरों के लोग रात्रि में कमरों में सो रहे थे। इस दौरान छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर में रखा सोने चादी का आभूषण चोरी कर लिया। राजीव शर्मा के घर के जिस कमरे में मां बहनें सोयी थी। उसमें चोरो के घुसने पर आहट पाकर छोटी बहन आयुषी आहट पाकर जग गयी और एक चोर को पकड़ ली। चोर उसको धक्का देकर घर के मेन दरवाजे से अंधेरे में भाग निकला। ग्रामीणो ने चोरों की रात्रि में तलाश की लेकिन चोर अंधेरे में भाग निकले। राजीव शर्मा एवं सन्दीप गुप्ता ने चोरी की तहरीर थाने में दी है। मरदह पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतित हो रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।