शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर - स्वाट/सर्विलांस व थाना नन्दगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना नन्दगंज क्षेत्र में लगभग 15 लाख रुपये की शराब व शराब बनाने के उपकरण तथा रॉ मटेरियल की मिश्रित व अपमिश्रित शराब के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई ।

थाना नन्दगंज पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम नरायणपुर हाला में अभियुक्त डा0 धनन्जय यादव पुत्र योगेन्द्र नाथ निवासी मड़ई हाला थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 30 वर्ष के रोड पर बने गोदाम में समय करीब 3.30 बजे दबिश दी गयी तो उनके गोदाम से 240 पेटी में कुल 2800 बोतल जिसकी कुल मात्रा 2150 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण तथा रॉ मटेरियल बरामद हुआ । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


