डॉक्टर यशपाल को मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट पुरस्कार (नवाचार) दिया जाएगा

डॉक्टर यशपाल को मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट पुरस्कार (नवाचार) दिया जाएगा

मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय,वल्लभ भवन भोपाल-482004 द्वारा यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) वर्ष 2022-23 हेतु डॉ यशपाल सिंह पाल प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय बावडिया कला विद्यालय (गुरुकुलम) बावडिया भोपाल। आपको चयनित किया गया है। 

उक्त पुरस्कार का वितरण 21 अप्रैल 2025 को प्रातः 10.30 बजे आर.सी. व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी, शाहपुरा, भोपाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

पुरस्कार प्राप्त करने हेतु कृपया उपस्थित होने का कष्ट करें। धनगर गड़रिया समाज के लिए बहुत ही हर्ष का विषय हे की डॉक्टर यशपाल को इतना बडा शासन द्वारा सम्मान दिया जा रहा हैं, विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति महासंघ की ओर से आपको बहुत बहुत बधाई शुभकामनाए, मां अहिल्या की क्रपा आप पर हमेशा बनी रहे|