फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, चार युवती सहित 11 लोग गिरफ्तार
नोएडा। थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले 4 अभियुक्ता सहित Just 11 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है जिनके कब्जे से 19 लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, 6 माउस, 3 हेडफोन विद माइक, 12 लैपटॉप चार्जर, 1 डीलिंक व 1 टी0पी0 लिंक बरामद।
नोएडा जॉन के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले 4 अभियुक्ता सहित कुल 11 अभियुक्तों को थाना क्षेत्र के सेक्टर-117 से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग विदेशी लोगों के कम्प्यूटर्स/लैपटाप पर पॉप अप भेजकर कम्प्यूर्स/लैपटॉप को हैंग कर दिया जाता था एवं माइक्रोसॉफ्ट कस्टमर सपोर्ट बनकर सर्विस के नाम पर कम्प्यूटर लैपटॉप यूजर से वित्तीय ठगी की जाती थी। जिसमें से गिरफ्तारशुदा अभियुक्त विवेक द्वारा बताया गया कि मुझ पर इसी संबंध में एक अभियोग पटेल नगर थाना देहरादून उत्तराखंड में भी दर्ज है।


