श्रम दान कर मनाया संस्था का स्थापना दिवस
नोएडा। जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था ने स्थापना दिवस को श्रम दान कर मनाया इस दौरान संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद बच्चो के साथ केक कटर कर खुशिया बांटी इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों को दाना पानी व स्ट्रीट डॉग आदि को भी भोजन कराया।

इस दौरान संस्थापक दीपान्शु शर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से टीम के सदस्य अपने निजी समय मे से इस प्रकार सप्ताह में एक दिन सामाजिक सेवा कर समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित करते हैं जिससे कि हमारे राष्ट्र को एक नई दिशा व दशा प्रदान हो सके!
वही सदस्य तुषार गुप्ता ने कहा कि यह देश के हर नागरिक का कर्तव्य की वह अपने जीवन के कीमती समय मे से कुछ समय देश व समाज के बदलाव के लिए अवश्य निकाले जिससे कि हमारे आने वाली पीढ़ी को अपने जीवन मे कोई कठोर परिश्रम न करना पड़े।

इस दौरान अनमोल सहगल, लोकेश सिंह (उपाध्यक्ष), हैप्पी पंडित, मनीष राणा, शुभम शर्मा, मोहित कुमार, अंकित कुमार, सुशील मिश्रा, मनीष राणा, आकाश कनोजिया आदि उपस्थित रहे।


