जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू की गई निःशुल्क भोजन सेवा

जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू की गई निःशुल्क भोजन सेवा

नोएडा। प्राचीन शनि- हनुमान मंदिर, सेक्टर 121 में सामाजिक संस्था जन जागृति फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए 'प्रभु की रसोई' के माध्यम से निःशुल्क भोजन सेवा  की शुरुआत की गई है।

इस अवसर पर कोनरवा अध्यक्ष पी. एस. जैन, राजस्थान विकास परिषद की उपाध्यक्ष रंजू माथुर के साथ ही शहर के समाज सेवी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य व वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यम पांडेय ने बताया इस पुनीत कार्य में लोगों की सहभागिता और सहयोग सराहनीय है। संस्था द्वारा प्रत्येक शनिवार को प्रभु की रसोई द्वारा जरूरतमंद प्रभुजनों के लिए भोजन सेवा का संचालन लगातार जारी रहेगा।