नोएडा सिटिजन फोरम की महिला सेल का गठन
नोएडा।PNI News। नोएडा सिटिजन फोरम के महिला सेल का गठन हुआ और उसकी प्रथम बैठक रखी गई जिसमें परिचय सत्र के पश्चात नोएडा सिटिजन फोरम की उपाध्यक्ष एवं महिला सेल की संयोजिका इंद्राणी मुखर्जी ने सिटिजन फोरम के उद्देश्यों एवं आगामी परियोजनाओं के संबंध में सभी सदस्यों को अवगत कराया।
नोएडा सिटिजन फोरम के अध्यक्ष पी. एस. जैन ने नवगठित महिला सेल को पूर्ण सहयोग का आश्वासन और सामाजिक उन्नयन हेतु महिलाओं के योगदान के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर नोएडा सिटिजन फोरम के मुख्य कोषाध्यक्ष एम. के. अग्रवाल भी उपस्थित रहे। नवगठित कमिटी ने समाज में उपेक्षित एवं जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चों के हित में कार्य करने का निश्चय किया ।
कमिटी के सदस्य रश्मि द्विवेदी, डा. रेणु शुक्ला, सीमा राणा, शिल्पी तुलस्यान, मधुमिता, वैशाली और अन्य उपस्थित थे।
नोएडा सिटिजन फोरम की सचिव और महिला सेल की सह संयोजिका गरिमा त्रिपाठी ने उपस्थित सभी सदस्यों को इस मुहिम से जुड़ने पर कृतज्ञता प्रकट किया ।


