गणेश जाटव को मिली एक और नई जिम्मेदारी
नोएडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता की संस्तुति के बाद युवा तेजतर्रार जिला महामंत्री गणेश जाटव को नोएडा महानगर का कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया है गणेश जाटव की लगातार सक्रियता के कारण कार्यक्रम को सफल रूप देने की जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम प्रभारी बनाया है इससे पहले उन्हे वैक्सीनेशन अभियान, राष्ट्रपति अभिभाषण संगोष्ठी व युवा वालंटियर मीट का प्रभारी बनाया गया है इन कार्यक्रमों को भी उन्होने नोएडा महानगर में सफल बनाया है।
गणेश जाटव ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा एक से सात सितम्बर तक मण्डल एंव ग्राम स्तर तक बनायी जाएगी आठ से तेरह तक प्रत्येक गांव में कलश यात्रा निकाली जायेंगी प्रत्येक घर के आंगन की मिट्टी एंव उस क्षेत्र में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी, सेना मे बलिदान होने वाले परिवारीजनो को सम्मानित किया जायेंगा प्रत्येक गांव में 75 वृक्ष लगाकर अमृत वाटिका तैयार की जाएगी कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान , व्यापारी अधिवक्ता, शिक्षक, स्काउट, एनसीसी आदि लोगो को शामिल किया जाएगा।
वही सैनिक विहार मण्डल में हुई कार्यक्रम की बैठक मे क्षेत्रिय मंत्री व मण्डल प्रभारी बिजेंद्र नागर जी ने अपनी बात रखी उन्होने कहा है की अभी G20 की होने वाली बैठक में बाहर के देश जो भारत में आ रहे ये मोदी जी की नही आप जैसे पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत है। आज चाईना जैसा देश हमसे आंख नही मिला पाता है अभी कुछ दिन पहले ही भारत ने चंद्रयान 3 की सफलता को देखा है। उसके तुरन्त बाद भारत अदित्य एल वन भेज कर सुर्य पर भी भारत की ताकत का अंदाजा भारत विरोधी देशो को करा दिया उन्होने बताया की मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को मण्डल के हर गांव व सेक्टर में क्या जायेंगा।
मण्डल कार्यक्रम सह प्रमुख व महामंत्री पुष्कल गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा को देखते हुए मण्डल पर बीस मटकों का लक्ष्य रखा है जो की पार्टी के हर सेक्टर पर सेक्टर संयोजक व प्रभारी व बूथ अध्यक्ष के साथ मिलकर भरवाया जायेंगा व मण्डल कार्यकारणी को भी इसमें सहयोग करने का आव्हान किया है।


