पंजाबी विकास मंच ने मनाया वार्षिक उत्सव
नोएडा।PNI News। पंजाबी विकास मंच के द्वारा सेक्टर 62 नोएडा में अपना दो वर्ष से रुका हुआ वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमें रंगारंग कार्यक्रम के साथ साथ भांगड़ा गिदा और पंजाबी गाने गाए गए जिसमें लोगों ने डांस किया।

पंजाबी विकास मंच के अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि जैसा आप सभी जानते हैं, गत पिछले दो वर्षों में देश में कोविड महामारी के कारण बहुत उथल पुथल रही। इसी कारण पंजाबी विकास मंच अपने लोहड़ी, बैशाखी, गुरूपूर्व आदि कार्यक्रम नहीं कर सकी। अब जब देश समान्यता की ओर अग्रसर हो रहा है तो हमने आज का कार्यक्रम अपने पंजाबी समाज को नई ऊर्जा प्रवाहित करने के लिए किया है।

कार्यक्रम में पंजाबी विकास मंच की नई टीम की घोषणा की गई जिसमें दीपक विग को चेयरमैन, संजीव पुरी अध्यक्ष, जीके बंसल महासचिव ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, उपाध्यक्ष सुनील वाधवा व नरेंद्र चोपड़ा और एसपी कालरा, कोषाध्यक्ष, संजीव बांदा सचिव जेएम सेठ व कवंल कटारिया, सह सचिव एसपी आनंद , सरोज भाटिया व अल्का सूद को बनाया गया।

इस अवसर पर सब उपस्थित लोगों ने दीपक विग की प्रधान पद पर रहते हुए पंजाबी विकाश मंच को आज की ऊँचाई पर पहुँचाने के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की और यह आशा की कि वह इस नई टीम का मार्ग दर्शन पहले की तरह ही करते रहेंगे।
इस कार्यक्रम में दीपक विग, विनोद ग्रोवर, बी.बी. सभरवाल, आर. एन. गुप्ता , ओ. पी. गोयल, संजीव पुरी, जी. के. बंसल, जे ऐम सेठ, विरेंद्र मेहता, कँवल कटारिया, संजीव बाँधा, नरेंद्र चोपड़ा, एस. पी. कालरा, ऐस पी आनन्द, अजय साहनी, नीलम भागी, अंजना भागी . सरोज भाटिया ,संजय खत्री, सुमित मल्होत्रा व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।


