सेक्टर-34 में आयोजित हुआ निःशुल्क कोविड-19 जांच शिविर
नोएडा।PNI News। सामुदायिक केंद्र सेक्टर-34 में निःशुल्क कोविड19 जांच कैंप का आयोजन किया गया आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के के जैन ने बताया कि जिला चिकित्सालय गौतम बुद्ध नगर के सहयोग कोरोना महामारी पर लगाम लगाने के लिए कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें सेक्टर के 64 निवासियों ने कैम्प का लाभ उठाया।

आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्राय: देखा जाता रहा था कि निवासीगण अस्पताल जाने से बच रहे हैं इसलिए इस कैंप का आयोजन कराया गया इसके अतिरिक्त इस कैंप से यह भी विशेष लाभ होगा कि संक्रमण संक्रमित निवासियों का पता चलेगा और संक्रमण को रोका जा सकेगा।


