गौतम बुध नगर बार एसोसिएशन 6 अगस्त को मनाएगा 25वां स्थापना दिवस समारोह

गौतम बुध नगर बार एसोसिएशन  6 अगस्त को मनाएगा 25वां स्थापना दिवस समारोह

नोएडा। गौतम बुध नगर बार एसोसिएशन का 25वां स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह सेक्टर 51 स्थित डायमंड क्रॉउन प्लाजा में आयोजित किया जाएगा। 

कार्यक्रम के संयोजक ए के गौड़ द्वारा बताया गया कि स्थापना दिवस समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण के साथ संस्थापक सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों, पूर्व महासचिव के साथ अन्य संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा साथ ही साथ एक निर्देशिका का विमोचन भी किया जायेगा।

संस्था के महासचिव डॉ अंकित मित्तल एडवोकेट द्वारा बताया गया कि संस्था का पंजीयन 31 जुलाई 1997 को किया गया था जिसे इस वर्ष 25 वर्ष पूर्ण हो गए हैं इसी उपलक्ष में हमारी संस्था अपना रजत जयंती स्थापना दिवस समारोह करने जा रही है जिसमें अन्य कार्यक्रमों के साथ संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा इस कार्यक्रम हेतु संपूर्ण प्रदेश के अधिवक्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है। इस रजत जयंती समारोह में संस्था के अधिवक्ताओं के बच्चों जिन्होंने कक्षा 10 एवं 12 में 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें भी प्रोत्साहन पुरस्कार मंच से प्रदान किया जायेगा, 25 वर्ष से अधिक की प्रैक्टिस पूर्ण करने वाले अधिवक्ता साथियों का सम्मान किया जाएगा, साथ ही साथ महासचिव द्वारा सभी अधिवक्ता साथियों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील भी की गई।

संस्था के अध्यक्ष शीतल त्यागी एडवोकेट द्वारा बताया गया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ महेश शर्मा जी सांसद गौतम बुद्ध नगर, आलोक सिंह जी पुलिस कमिश्नर गौतम बुध नगर, श्री मधुसूदन त्रिपाठी अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, के साथ विशिष्ट अतिथि पंकज सिंह विधायक नोएडा शिव किशोर गौड़ सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, डी के शर्मा को चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ दिल्ली, राजपाल कसाना सदस्य बार काउंसिल ऑफ दिल्ली, श्रीमती कविता भटनागर कमिश्नर सीजीएसटी गौतम बुध नगर, एम पी सिंह जी एडिशनल कमिश्नर अपील राज्य कर उत्तर प्रदेश आदि गणमान्य अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु उपस्थित रहेंगे।

संस्थापक सदस्य मित्रा शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में कोरोना काल में दिवंगत अधिवक्ता साथियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा तथा समाज में अभूतपूर्व योगदान देने वाले कुछ गणमान्य व्यक्तियों का भी सम्मान किया जाएगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक अनुपम कुलश्रेष्ठ, पी एस जैन, पूर्णन्दु शर्मा, संस्था के उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा व अंकित गोयल एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य एम.सी. शर्मा, इन्द्राज, सचिन गर्ग, अनिल चौहान, विनय गोयल, राशिद, घनश्याम पूर्व अध्यक्ष वाई एस त्यागी, विकल गुप्ता तथा व सह संयोजक अनिमेष मित्तल, के.एम. तिवारी तथा प्रोग्राम कोऑर्डिनेट गोपाल शर्मा, के.के. गोयल व संस्था के वरिष्ठ साथी मनोज कक्कड़, पुष्पेंद्र त्यागी, योगेश शर्मा, पंकज गुप्ता, अतुल गुप्ता आदि का भी विशेष सहयोग मिल रहा है।