घर से निकला था सामान लेने, मिली मौत
गाजीपुर। कहते हैं कि होनी को कोई टाल नहीं सकता यह वाक्या है इस शख्स का जो घर से निकला था बाजार से सामान लेने लेकिन मिली मौत मामला है सैदपुर के आगापुर भितरी निवासी बाइक सवार युवक की वाराणसी जाते समय चंद्रावती में तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी पवन कुशवाहा 25 पुत्र सूबेदार कुशवाहा पियरी बाजार में बिजली के सामान की दुकान करता था। वो दुकान के लिए सामान लेने बाइक से वाराणसी जा रहा था। इस बीच चंद्रावती में तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था। मृतकी दो वर्ष पूर्व गरथौली निवासिनी प्रतिमा कुशवाहा संग शादी हुई थी। घटना के बाद पूरे गांव में सियापा पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


