दबंगों और भू माफियाओं पर होगी कठोर कार्यवाही
गाजीपुर – श्री गिरीश चंद्र यादव मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल, युवा कल्याण उत्तर प्रदेश ने राइफल क्लब सभागार में जनता दर्शन पर पहुचकर जनपद के दूर दराज से आये फरियादियो की समस्याओ को सुना तथा मौके पर निस्तारण भी किया । शेष शिकायतो के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया । मा0मंत्री जी ने कहा कि दबंगो एंव भू-माफियाओ पर कठोर कार्यवाही की जाये तथा तालाबो पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाये। उन्होने निर्देश दिया कि कोई भी फरियादी न्याय से वंचित न रहे यही शासन की मंशा है इसलिए अधिकारी अपने-अपने कार्यालयो पर आये फरियादियो की समस्याओ को सुनने के बाद ही क्षेत्र भ्रमण पर निकले जिससे आने वाले फरियादियों को मायूस होकर लौटना न पड़े।


