विद्यालय के दसवीं परीक्षा परिणाम में बालिकाओं ने बाजी मारी

विद्यालय के दसवीं परीक्षा परिणाम में बालिकाओं ने बाजी मारी

नोएडा। केन्द्रीय विद्यालय एस.एस.जी, सीआईएसएफ़, सूरजपुर में एक नया सूर्योदय हुआ। आज 13 मई को  केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और केन्द्रीय विद्यालय एसएसजी, सीआईएसएफ़, सूरजपुर में प्रथम दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस शुभ अवसर पर प्राचार्य श्रीमती प्रियंका त्यागी ने सभी छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि यह विद्यालय के लिए  बहुत ही गर्व की बात है।

विद्यालय में कुल 55 छात्र और छात्राओं ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण रहे।

विद्यालय के दसवीं परीक्षा परिणाम में बालिकाओं ने बाजी मारी  :

प्रथम स्थान पर रहीं प्रेक्षा – 94.4%

द्वितीय स्थान पर रहीं एंजेल – 94.2%

तृतीय स्थान पर रहीं रिजुल – 92.4%

इस वर्ष  सत्र 2024-25 से विद्यालय में ग्यारहवीं कक्षा प्रारंभ हो जाएगी जिसमे विज्ञान विषय  (साइंस स्ट्रीम) पढाए जाएंगे।