बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से चार लाख, लैपटॉप लुटकर भागे बदमाश
ग़ाज़ीपुर:बिरनो थाना क्षेत्र के इनवा चट्टी पर मंगलवार की सुबह ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर 4 लाख रुपये व लैपटॉप की किये लूट ।

मौके पर पहुचें पुलिस अधीक्षक रोहन पी0 बोत्रे ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया।

मंगलवार की सुबह बिरनो थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रामाशीष यादव अपने घर से 4 लाख रुपये व लैपटॉप लेकर इनवा चट्टी पर केंद्र खोलने के लिए पहुँचा, अभी वह ग्राहक सेवा केंद्र का शटर खोल ही रहा था कि पीछे से बाइक सवार दो नकाबपोस बदमाश आये और तमंचा सटाकर रुपये से भरा बैग लेकर हंसराजपुर के तरफ भाग गए। वही पिङित रामशिष यादव ने बताया की प्रतिदिन की तरह घर से निकला था बिते सोमवार को युनियन बैंक बिरनो से तिन लाख पचास हजार रूपए निकाला था और पचास हजार रूपए खाता धारको के द्वारा प्राप्त हुआ था जिसको लेकर शटर को खोल ही रहा था की जयरामपुर के तरफ से मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोस बदमाश आये और बैग छीनने लगे जिसका विरोध करने पर मारपीट कर रूपये से भरा बैग और लैपटॉप ले भागे।

घटना के बाद 112 नंबर को सूचित किया गया और बिरनो थानाध्यक्ष मय हमराहीयो के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध मे जानकारी प्राप्त किये


