ग्राम प्रधान ने किया हर घर तिरंगा वितरण

ग्राम प्रधान ने किया हर घर तिरंगा वितरण

गाजीपुर बिरनो विकास खण्ड अन्तर्गत भङसर गांव में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा वितरण हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने लगभग 101 ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील किया।जगह-जगह आजादी का 75वां वां अमृत महोत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के तहत जगह जगह रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। 15 अगस्त को घर-घर पर तिरंगा लगाने का संकल्प दिलाया जा रहा है।

आज भङसर गांव के ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता के द्वारा एक तिरंगा वितरण के दौरान ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया गया। इस दौरान लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की गई।

ग्राम प्रधान ने बताया कि भङसर और आसपास गांवों के काफी युवा फौज में भर्ती है और देश की रक्षा कर रहे हैं। हर घर में देश लिए प्यार और समर्पण है। इस तिरंगा वितरण कार्यक्रम मे धिरू सिंह, हिरा खरवार,मनोज सिंह,रामकवल विश्वकर्मा, डिम्पल सिंह,विरेंद्र राम, पिंटू विश्वकर्मा ,अभिषेक सिंह, गोलू खरवार, विश्वजीत खरवार, मुन्ना सिंह, दीपक खरवार, गुड्डू सिंह आदि थे।