चित्रांश परिवार ने की कलम दवात की पूजा
धर्म अधिकारी भगवान चित्रगुप्त के वंशजों ने मनोकामना शिव मंदिर, छोटी मिलक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कलम दवात की पूजा आराधना की।

चित्रांश परिवार, ग्रेटर नॉएडा वेस्ट के सदस्यों ने सपरिवार इस आयोजन को किया। पूजा आराधना, चित्रगुप्त महाराज जी का सामूहिक चालीसा पाठ किया गया। सभी भक्तों ने पावन हृदय से यज्ञ किया और आहुति दी। तत्पश्चात विधि विधान से आरती सम्पन्न हुई। इस पुनीत अवसर पर अजय खरे जी ने चित्रगुप्त जी के जन्म का कारण, कायस्थ उत्पत्ति कैसे हुई, कायस्थों के लिए सामाजिक कर्तव्य आदि पर प्रकाश डाला।
प्रवीण सक्सेना ने सभी चित्रांश बंधु का आपस में परिचय बढ़ाकर सामाजिक सेवा और जन जागृति चेतना लाने पर बल दिया। राकेश कुमार श्रीवास्तव ने विश्व शांति पर बल दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा राजीव वर्मा, कमलकांत, रत्नेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में मनीष श्रीवास्तव, आकांक्षा श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, मिहिका श्रीवास्तव,शांतनु सौरभ, डा अनूप कुमार, श्याम सक्सेना, डा दीपक, कमलकांत श्रीवास्तव व काव्या श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।


