ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने 501 तिरंगा वितरण किया

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि  ने 501 तिरंगा वितरण किया

गाजीपुर बिरनो ब्लॉक अन्तर्गत बोगना गांव मे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने 501 तिरंगा का वितरण किया। 

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश चौहान ने कहा कि जनसामान्य को 11 से 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराना है। शासन के नये निर्देशों के अनुसार 11 अगस्त को तिरंगा फहराने के बाद उसे 17 अगस्त को प्रात: उतारा जाएगा। जिसे सम्मानपूर्वक सहेज कर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि फहराते समय केसरिया रंग ऊपर होगा। इसे भवन के प्रमुख स्थान पर फहराया जाय। तिरंगा वितरण कर बहुत ही ज्यादा गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । हमारे देश के रणबांकुरे ने अच्छे-अच्छे को धूल चटा दिया फांसी पर झूल गए तब जाकर या देश आजाद हुआ है देश के उन अमर जवानों को मैं बार-बार नमन करता हूं और आशा करता हूं जिस तरह आज हमारा देश हर प्रांत में तिरंगा यात्रा निकालकर तिरंगा वितरण कर एक अलख जगाने का काम किया है इसके लिए मैं अपने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं देश में कोई भी कार्य का हो उसे राजनीति से जोड़ दिया जाता था लेकिन आज अमृत महोत्सव के तहत पूरा देश आजादी के 75 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और हर घर तिरंगा के माध्यम से देश में एक अलख जगाने का काम हुआ है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश चौहान, बृजेश सिंह, गिरजा शंकर सिंह ,ओम प्रकाश चौहान, श्याम नाथ चौहान, रमेश राजभर, धर्मदास चौहा,न महेंद्र राम ,मनोज चौबे, राजू चौबे ,बंसी यादव ,साधु यादव ,अधूरा चौहान, रमेश राजभर ,सुखराम चौहान, राकिशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।