ग्राम पंचायत अधिकारी ने आवास में किया खेल,अब हुई किरकिरी
गाजीपुर- जिला पंचातय राज अधिकारी ने पत्र प्रेषित कर बताया है कि अरूण कुमार सिंह पुत्र स्व० हरिनाथ सिंह, ग्राम पंचायत धामूपुर विकास खण्ड जखनिया, गाजीपुर के द्वारा जिलाधिकारी को जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत दिनांक 29-09-2023 की जाँच खण्ड विकास अधिकारी, जखनियाँ द्वारा करायी गयी है, उक्त जाँच रिपोर्ट दिनांक 06-10-2023 द्वारा श्रीमती शान्ति पत्नी स्व० सुरेश सिंह, जो मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत पात्र नहीं है, को वित्तीय वर्ष 2023-24 में चयन कर आप द्वारा आवास आवंटित कराया गया है।
इससे यह स्पष्ट होता है कि आप द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों का समुचित अनुश्रवण नहीं किया गया हैं, जिसके लिए आप दोषी है। आपके उक्त कृत्य हेतु आपको निम्नानुसार वर्ष 2023-24 हेतु मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की जाती है- राजकमल गौरव, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम पंचायत-धामूपुर, जखनियाँ (गाजीपुर) एक असंवेदनशील, लापरवाह, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों का समुचित अनुश्रवण न करने, पदीय दायित्वों के निवर्हन के प्रति शिथिल पर्यवेक्षण में उदासीनता बरतें जाने एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारी है, जिसके लिए राजकमल गौरव की भर्त्सना की जाती है।


