38वें एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टीवल एमिटी उत्सव 2025’ में भव्य सांस्कृतिक रैली का हुआ आयोजन

38वें एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टीवल एमिटी उत्सव 2025’ में भव्य सांस्कृतिक रैली का हुआ आयोजन

एमिटी विश्वविद्यालय में भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा 38वें एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टीवल ‘‘एमिटी उत्सव 2025’’ का आयोजन 03 से 07 मार्च 2025 तक किया जा रहा है। इस उत्सव में संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्यिक कलाएँ और ललित कलाएँ आदि भागो में प्रतियोगितायें होगी और यह भव्य आयोजन छात्रों को भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते हुए अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक जीवंत मंच प्रदान करता है। आज सभी प्रतिभागीयों द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक रैली भी निकाली गई जिसको एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला और भारतीय विश्वविद्यालय संघ की अतिरिक्त सचिव डा ममता रानी अग्रवाल द्वारा संास्कृतिक रैली को झंडा लहरा कर शुरू किया गया।

एमिटी में आयोजित 38वें एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टीवल ‘‘एमिटी उत्सव 2025’’ के अंर्तगत पांच प्रमुख श्रेणियों में 28 प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें लगभग 148 विश्वविद्यालयों  2500 प्रतिभागी भाग लेंगे, जिन्होंने क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से अर्हता प्राप्त की है। विदित हो कि भारत भर के लगभग 1,000 विश्वविद्यालयों को 08 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, अर्थात मध्य, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण, पश्चिम, पूर्व, उत्तर-पूर्व, उत्तर और उत्तर-पश्चिम क्षेत्र। क्षेत्रवार प्रतियोगिताएँ अलग-अलग विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित की जाती हैं और इन क्षेत्रों के विजेता ग्रैंड फिनाले में पहुँचते हैं, जहाँ वे चौंपियनशिप ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस वर्ष इस नेशनल यूथ फेस्टीवल के ग्रैड फिनाले का आयोजन एमिटी विश्वविद्यालय में किया जा रहा है।

इस 38वें एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टीवल का शुभारंभ प्रख्यात कुचिपुड़ी कलाकार पद्मश्री डा राजा रेड्डी एवं श्रीमती राधा रेड्डी और प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती कमलिनी अस्थाना और नलिनी अस्थाना,, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, भारतीय विश्वविद्यालय संघ के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।