सागर मोटर्स पर टाटा मोटर्स की नई Altroz का भव्य लॉन्च

सागर मोटर्स पर टाटा मोटर्स की नई Altroz का भव्य लॉन्च

गौर सिटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट । भारतवर्ष के नंबर 1 टाटा पैसेंजर कार डीलर सागर मोटर्स ने आज टाटा मोटर्स की प्रीमियम हैचबैक कार Altroz के नए और उन्नत मॉडल का भव्य लॉन्च गौर मॉल, गौर सिटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया।  

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद नगर निगम के लोकप्रिय पार्षद श्री उमेश (पप्पू) नागर उपस्थित रहे। साथ ही सागर  टाटा  मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट श्री वीरेंद्र सिंह भी मंच पर मौजूद रहे।

नई Altroz के शानदार फीचर्स सभी अतिथियों ने सराहना की और इसे युवाओं एवं प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बताया।

अपने संबोधन में वीरेंद्र सिंह (वाइस प्रेसिडेंट सागर मोटर्स) ने कहा:"नई Altroz, टाटा मोटर्स की तकनीक और स्टाइल का प्रतीक है। यह कार न केवल शानदार प्रदर्शन देती है, बल्कि सुरक्षा और कनेक्टिविटी के मामले में भी नई मिसाल पेश करती है।"

Altroz के प्रमुख फीचर्स:
नया आकर्षक डिज़ाइन

फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स

16-इंच अलॉय व्हील्स

डुअल डिजिटल स्क्रीन

कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

सनरूफ

बेहतर अंडर-थाई सपोर्ट

360-डिग्री कैमरा

कनेक्टेड टेल लाइट

Altroz एक प्रीमियम हैचबैक कार है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और सुरक्षा का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करती है। हमें गर्व है कि इसका लॉन्च हमारे सागर मोटर्स शोरूम से हुआ।

लॉन्च इवेंट के दौरान ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में बुकिंग की गई और इस खास मौके पर 5 नई Altroz कारों की डिलीवरी भी की गई।