मध्य वर्ग के लिए टैक्स स्लैब में बदलाव के लिए आभार : वीरेंद्र मेहता

मध्य वर्ग के लिए टैक्स स्लैब में बदलाव के लिए आभार : वीरेंद्र मेहता

नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता प्रदेश ने सरकार द्वारा बजट में मध्य वर्ग के लिए टैक्स स्लैब में किए गए बदलाव का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया है। समिति ने इसे आम जनता को राहत देने वाला और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने कहा कि यह निर्णय मध्यम वर्ग के कर भार को कम करेगा, जिससे उनकी बचत में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। यह बजट न केवल लोगों की वित्तीय स्वतंत्रता को मजबूत करेगा, बल्कि उपभोक्ता मांग को भी प्रोत्साहित करेगा, जिससे संपूर्ण अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा।

नोएडा पंजाबी एकता समिति ने सरकार के इस सराहनीय कदम की सराहना करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी इसी तरह के निर्णय लेकर आम नागरिकों को राहत प्रदान की जाएगी।