आईएमएस में ओपन माइक का आयोजन
नोएडा।PNI News। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में ओपन माइक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों अपने-अपने हुनर की प्रस्तुति दी। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी के साथ संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. कुलनीत सूरी ने बताया कि आईएमएस नोएडा शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी कोशिश है कि हमारे छात्र अपनी-अपनी पैशन के माध्यम से सार्वजनिक मंच पर अपनी पहचान बनाए। वहीं आज के कार्यक्रम के दौरान आईएमएस कल्चरल क्लब की हेड शिखा श्रीवास्तव ने बताया कि आज छात्रों ने भाषण, कविता, कहानी के माध्यम से अपने-अपने विचारों प्रकट किया। आईएमएस नोएडा आज के प्रतिस्पर्धा के विजयी प्रतिभागियों की घोषणा सोमवार को करेगा।


