मधुबन प्रकाशन द्वारा आयोजित 'हिंदी है हम' कार्यक्रम में सम्मानित हुए हेमचंद
मधुबन प्रकाशन द्वारा आयोजित 'हिंदी है हम' कार्यक्रम में देशभर के आए 200 शिक्षकों को सम्मानित किया गया l इस अवसर पर नोएडा के भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर के हिंदी के आचार्य हेमचंद को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित कर सम्मानित किया गया।
हेमचंद विद्यालय में हिंदी पीजीटी के पद पर कार्यरत है और आपने विभिन्न हास्य व्यंग्य कहानियों की रंगमंचीय नाट्य पटकथा भी लिखी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमगिर गोस्वामी ने हेमचंद को उनकी इस उपलब्धि के लिए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी कहा की विद्यालय को आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है।


