तिरंगा यात्रा व मिनी मैरथॉन दौड़ का हुआ आयोजन

तिरंगा यात्रा व मिनी मैरथॉन दौड़ का हुआ आयोजन

नोएडा। आज़ादी के अमृत महोत्सव पर्व पर सेक्टर 39 आरडब्ल्यूए  ने फ़िटिस्तान के सहयोग से स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनो के सम्मान में १४ अगस्त सुबह ७ बजे तिरंगा यात्रा व मिनी मैरथॉन दौड़ का आयोजन किया।
इस दौड़ की शुरुआत मदर डेरी से होते हुए सेक्टर के पाँच चक्कर पूरे करते हुए  डी - ब्लॉक पार्क में समाप्त हुई। सभी प्रतिभागियों ने पीले रंग की टी- शर्ट पहनी थी। इस यात्रा में सभी उम्र के व्यक्तियों ने उत्साह पूर्वक तिरंगा लेकर भाग लिया, अंत में यात्रा के दौरान सेल्फ़ी पोंइट पर सभी ने अपनी फ़ोटो खिचवायीं ओर जलपान का आनंद लिया

ओएसडी नोएडा अथॉरिटी इंदू प्रकाश ने सभी को प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफ़िकेट प्रदान किया। अंत में सभी ने सेल्फ़ी पोंइट पर अपनी फ़ोटो खिचवायीं ओर जलपान का आनंद लिया।

इस यात्रा में आरडब्ल्यूए 39 अध्यक्ष अशोक खन्ना, महासचिव टी. एस. अरोरा, राहुल नय्यार, सेक्टर 39 के निवासियों ने, सेक्टर के निवासियों के साथ साथ फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, विपिन मलहन अध्यक्ष एनईए, उप्पल अरोड़ा, चेतन चोपड़ा (कैप्टन फ़िटिस्टम) , डॉक्टर लीना चौहान , गुंजन भाटिया, इंदू प्रकाश (ओएसडी) नॉएडा अथॉरिटी और लाइयन रचना यादव ने अमृत उत्सव पर अपने विचार प्रकट किए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने  के लिए अशोक खन्ना ने चेतन चोपड़ा कप्तान फ़िटिस्तान, इंदू प्रकाश ओएसडी नोएडा अथॉरिटी, आरडब्ल्यूए टीम और सभी सेक्टर वसियों का आभार प्रकट किया।