29 सितंबर को नोएडा में होगा विद्या भारती के पूर्व छात्रों का मिलन

29 सितंबर को नोएडा में होगा विद्या भारती के पूर्व छात्रों का मिलन

नोएडा। भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में पूर्व छात्र परिषद द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें संजय गोस्वामी (क्षेत्रीय संयोजक विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद), डॉ यशवर्धन वार्ष्णेय (कार्यक्रम संयोजक), तपेश चौधरी (कार्यक्रम उपाध्यक्ष), गौरव मिश्र (कार्यक्रम सहसंयोजक), हरीश वर्मा (कार्यक्रम सहसंयोजक) सोमगिरि गोस्वामी (प्रधानाचार्य, भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर ), प्रियांशु कुमार (प्रांतीय संयोजक, उत्तराखंड प्रांत) की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में जानकारी देते हुए यशवर्धन ने बताया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्या भारती के पूर्व छात्र जो दिल्ली एनसीआर में रह रहे हैं उन्हें एक साथ जोड़ना और उनके माध्यम से समाज में कुछ सेवा कार्य करवाना है, इसीलिए इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्या भारती के सभी पूर्व छात्रों का आह्वान है कि वे सभी इस कार्यक्रम में आए और समाज में अपने योगदान को बताएं और समाज को किस प्रकार आप लाभान्वित कर सकते हैं इस विषय पर अपने विचार रखें l

29 सितंबर 2024 को होने वाले इस विशाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर विवेक माथुर (डीआईजी, गृह मंत्रालय भारत सरकार) शैलेश कुमार आईएएस (उपाध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण) डॉक्टर हृदयेश कठेरिया एडीसीपी (सेंट्रल नोएडा), डॉ आदित्य गुप्ता (प्रोफेसर दिल्ली यूनिवर्सिटी), अमित गर्ग (एंकर न्यूज़ 18) प्याेधि शशि (एंकर न्यूज़ नेशन) एवं डोमेश्वर साहू (क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश) का मार्गदर्शन मिलेगा ।

इस कार्यक्रम में पूर्व छात्र परिषद विद्या भारती के आगामी कार्यक्रमों की भी योजना बनाई जाएगी।