जिला चिकित्सालय नोएडा का उच्चस्तरीय निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की हुई सराहना

जिला चिकित्सालय नोएडा का उच्चस्तरीय निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की हुई सराहना

नोएडा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) की ओर से जिला चिकित्सालय नोएडा का औचक निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। निरीक्षण के दौरान डॉ. विकास सिंघल (ज्वाइंट डायरेक्टर, मलेरिया, डीजीएमएच, उत्तर प्रदेश) तथा श्री दिनेश कुमार (एडीआरओ, डीजीएफडब्ल्यू, उत्तर प्रदेश) ने चिकित्सालय की विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत पर्यवेक्षण किया।

निरीक्षण के उपरांत आयोजित बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं, संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर डॉ. अजय राणा (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. आर. पी. सिंह, डॉ. हृदयमणि लवणिया, डॉ. ऋषभकुमार सिंह, अदिति यादव, प्रियंका शर्मा, जसप्रीत कौर, सिस्टर श्रीमती अंजू सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने चिकित्सालय में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं स्टाफ की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर bhjo9

एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक के अंत में अधिकारियों ने टीम भावना के साथ कार्य करते रहने और जनहित में सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।