एन.पी.डी.ए ने नोएडा सीईओ के समक्ष रखी समस्याए

एन.पी.डी.ए ने नोएडा सीईओ के समक्ष रखी समस्याए

नोएडा प्रमोटर्स एवं डेवलपर्स एसोसिएशन (एन.पी.डी.ए) के पदाधिकारियों ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्य पालक अधिकारी कृष्णा करुणेश से मुलाकात कर उन्हें सी.ई.ओ. का पदभार ग्रहण करने की बधाई दी और विकसित नोएडा के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जी.पी.ए से प्रॉपर्टी ट्रांसफर, प्लानिंग विभाग में गड़बड़ियां, ट्रांसफर मेमोरंडम वेरिफिकेशन के लिए अतिरिक्त विशेष बेंच जो 5 बजे तक सुविधा में रहे, आवंटियों को भौतिक कब्जा दिलाने हेतु पुलिसिंग व्यवस्था बढ़ाने, डी.एन. डी. और कालिंदी कुंज की ओर से नोएडा आने वाले लूप के चौड़ीकरण और जनता की गाढ़ी कमाई से गेट एंट्री पास पर हो रहे करोड़ों के अनावश्यक खर्च पर ध्यान आकर्षित किया।

संस्था के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने नोएडा के विकास की बात करते हुए कहा कि 2012 से पूर्व प्राधिकरण के दरवाजे सभी के लिए खुले थे। कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से गेट पास के बहाने एंट्री समय को सीमित भी किया गया है और एक कंपनी विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए करोड़ों का खर्चा किया जा रहा है। पूरे भारत में नोएडा प्राधिकरण एक मात्र ऐसी महानगरीय संस्था है जहां बाबू से मिलने के लिए भी पुलिस सुरक्षा से गुजरना पड़ता है। जिससे आवंटियों और अधिकारियों के बीच संवाद हीनता की स्थिति पैदा होती है और प्राधिकरण के काम की गति भी कम होती है।  नोएडा उत्तरप्रदेश का शो विंडो है और इसे हम भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ने देंगें।

आवंटी, किसान , व्यापारियों के हित में काम करने के लिए हमारी संस्था व्यवस्था में अव्यवस्था से पुरजोर लड़ाई लड़ेगी। संस्था के महासचिव दीपक शंखधर ने बताया कि पत्राचार और आवश्यक माध्यमों से संस्था लोगों के हित की बात के लिए संकल्पबद्ध है और संस्था जन हित के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है।

महासचिव ने जोड़ते हुए कहा कि संस्था के मुख्य पदाधिकारी जल्दी ही नोएडा की समस्याओं को लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलने का समय लेंगें। प्राधिकरण के सीईओ ने भी संस्था के रुख को देखते हुए इन विषयों पर क्रियान्वयन का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक उपदेश भारद्वाज, विनोद जादौन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा , उपाध्यक्ष हरीश चौधरी, राजेश सिंह, सुधीर सिंह, अतुल गौड़ एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।