एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी , जिले मे हलचल तेज

गाजीपुर । मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय पदाधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है नामांकन का पुनः प्रारंभ होने की तिथि 15 मार्च 2022 दिन मंगलवार से 19 मार्च 2022 दिन शनिवार तक होगा। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 21 मार्च 2022 दिन सोमवार को होगा।नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक 23 मार्च 2022 दिन बुधवार होगा।मतदान 9 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को प्रातः 8:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक होगा।मतगणना दिनांक 12 अप्रैल 2022 दिन मंगलवार को होगा। वर्ष 2016 में हुए चुनाव में निर्दल प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सानंद सिंह को 65 मतों से पराजित कर निर्वाचित घोषित किए गए थे।कुल 2400 सौ मतों मे से 2383 मत पडा था। विशाल सिंह चंचल को 1186,डा०सानंद सिंह को 1121 मत,जिऊत सिंह यादव को 10 मत,देवेन्द्र 1 मत,राजनाथ को 4 मत तथा 61 मत अवैध घोषित किए गए थे।निर्दल प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिया था।