एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा ने निकाली राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पद यात्रा रैली

एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा ने निकाली राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पद यात्रा रैली

15 अगस्त 2022 को देश 75 वां स्वतंत्रता दिवस महोत्सव मनाने जा रहा हैं ! इस उपलक्ष में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झण्डा घर घर फहराए जाने का आहवान किया गया है।

एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा ने बताया कि यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी के घर घर तिरंगा फहराने के अभियान में मुख्य मंत्री योगी के आहवान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की शान में एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा संस्था के सैंकड़ों उद्यमी सदस्यों ने दिनांक 12 अगस्त 2022 को शाम 4 बजे निकाली राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झण्डा पद यात्रा।

पदयात्रा में उद्यमी तिरंगा लहराते हुए, देश भक्ति के गीत गाते, नाचते हुए एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के जिला कार्यालय डी - 176, सेक्टर - 10 नोएडा से पैदल तिरंगा यात्रा औद्योगिक क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए  B -44, सेक्टर 10, नोएडा अध्यक्ष शिव कुमार राणा, सचिन भाई के संस्था के नोएडा कार्यालय होते हुए जिला कार्यालय पर पहुंची जहां पर हम घर घर तिरंगा फहराने का संकल्प के साथ यह संदेश भी दिया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने देश को नई दिशा देते हुए देश भक्ति का जज्बा पैदा करने की भरपूर कोशिश करने के लिए यह घर घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया है।

उद्यमी साथियों को जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नाहटा ने निवेदन किया कि साथियों संस्था द्वारा तिरंगा झंडा वितरण करने का कार्यक्रम किए जाने का भी निर्णय लिया है। संस्था ने झंडो की व्यवस्था भी कर ली है ताकि समय से पहले सदस्यों में घर घर तिरंगा लगवाने हेतु वितरण भी किया जाएगा।