अग्रसेन सेना द्वारा समाजसेवियों का सम्मान समारोह संपन्न
गाजियाबाद – अग्रसेन सेना द्वारा राजेंद्र नगर, गाजियाबाद में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वैश्य समाज के उन महानुभावों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज के उत्थान और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम में अग्रसेन सेना के प्रमुख प्रतिनिधि सत्यम अग्रवाल, नितिन बंसल,मोहित जैन, शिवम अग्रवाल, आयुष अग्रवाल सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

इस आयोजन में कई प्रतिष्ठित विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से प्रेमचंद गुप्ता (एमडी, दुर्गा वॉशिंग पाउडर), राहुल गुप्ता (पीसीएस अधिकारी, मुजफ्फरनगर), अलोक गुप्ता (वरिष्ठ समाजसेवी), बालकिशन गुप्ता (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापार मंडल), मनोज गुप्ता (अखिल भारतीय वैश्य समेलन), सिंगर पुनीत गुप्ता (पुनीत खेड़ीवाला), सिंगर मृदुल गुप्ता (यश लोनीवाला), गोपाल गुप्ता (नोएडा)
इसके अलावा भी कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत, हुई अग्रसेन सेना के प्रतिनिधियों द्वारा समाजसेवा में योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान, समाज के युवाओं को संगठित करने और समाज कल्याण के लिए प्रेरित करने पर विशेष चर्चा
अग्रसेन सेना के प्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए कहा
"अग्रसेन सेना युवाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य समाज से सीधा जुड़ाव बढ़ाना और युवाओं को समाज की बेहतरी के लिए प्रेरित करना है। हम ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं, जो युवाओं को समाज सेवा से जोड़ें और वैश्य समाज की एकता व विकास को नई दिशा दें।"
इस भव्य समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, व्यापारी वर्ग, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित व्यक्तियों को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर उनकी सराहना की गई।


