चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हमिद अहमद के सेवानिवृत होने पर हुआ भव्य स्वागत
गाजीपुर बिरनो | राजकीय आयुर्वैदिक हॉस्पिटल भड़सर में लगभग 30 वर्ष तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्य करने वाले हमिद अहमद के सेवानिवृत्त होने पर विभाग के कर्मचारी और ग्रामीणों ने किया विदाई समारोह का आयोजन।
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक रामलाल सिंह घूरा ने कहा कि विदाई समारोह का आयोजन एकमात्र कर्मचारियों के लिए नहीं बल्कि जीवन का भी एक अभिन्न हिस्सा है आज 2024 का नव वर्ष के रूप में पूरे देशवासी मिलकर स्वागत कर रहे हैं ऐसे वक्त में हम सभी एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के विदाई समारोह में शामिल है यह अपने आप में एक बहुत ही यादगार पल है एक अच्छे कार्यकाल को व्यतीत करने के बाद अब हामिद अहमद जी जीवन के पल अपने परिजनों के साथ सकुशल व्यतीत करें ऐसी मनोकामना है। इस मौके पर ग्रामीणों ने अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया।
इस विदाई समारोह में टुनटुन सिंह,सूर्यकांत पांडेय, बुच्ची सिंह, पंकज सिंह, मुराली जायसवाल, रामबदन गोड़,सनी सिंह, रविंद्र चौरसिया, नान्हू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


