ई-ब्लॉक पार्क क्लब 39 ने मनाया वरिष्ठ सदस्य पी.एल. भाटिया का 80वां जन्मदिन समारोह

ई-ब्लॉक पार्क क्लब 39 ने मनाया वरिष्ठ सदस्य पी.एल. भाटिया का 80वां जन्मदिन समारोह

नोएडा, सेक्टर-39 ई-ब्लॉक पार्क क्लब द्वारा अपने वरिष्ठ सदस्य पी.एल. भाटिया का 80वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर ई-ब्लॉक पार्क क्लब के सदस्यों के साथ-साथ नोएडा योग संस्थान एवं सेक्टर-39, नोएडा के गणमान्य सदस्यों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर भाटिया को पुष्प-गुच्छ भेंट कर, केक काटकर एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम सेक्टर-39, नोएडा स्थित ई-ब्लॉक पार्क में आयोजित हुआ, जिसमें सभी ने भाटिया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।