ट्रेन पर चढ़ते समय गिरा युवक, हुई मौत

ट्रेन पर चढ़ते समय गिरा युवक, हुई मौत

गाजीपुर के दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर 05148 वाराणसी से भटनी जा रही पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसल कर नीचे गिर गया ।जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल साथ रहे दोस्त और लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन करके सूचना दी। तत्काल एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो ले गया ।जहां इलाज के दौरान 45 वर्षीय हरिश्चंद्र निवासी गोरखपुर थाना गगहा गांव हाटा की मौत हो गई। इसके बाद तत्काल बिरनो पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दोस्त गोरख नाथ ने बताया कि दुल्लहपुर के जलालाबाद में दुबई जाने के लिए टेस्ट देने आए थे ।टेस्ट देकर ट्रेन पकड़ने के लिए जैसे स्टेशन पहुंचे मैं टिकट खिड़की पर टिकट कटाने लगा और मृतक हरिश्चंद्र ट्रेन पर चढ़ने लगे। इसी दौरान ट्रेन चालू हो गई और अनियंत्रित होकर ट्रेन के नीचे गिर गए ।जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचकर रोने बिलखने लगे। 

   बिरनो थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो लाया गया था जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया  सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।