आईआईए के 'बिल्ड भारत एक्सपो 2025 का हुआ उद्घाटन
दिल्ली। हॉल नंबर 6, भरत मंडपम में केंद्रीय मंत्री (सूक्ष्म लघु एवं मध्यम) जीतन राम मांझी ने बिल्ड भारत एक्सपो 2025 के प्रथम संस्करण का उद्घाटन किया।
बिल्ड भारत एक्सपो के उद्घाटन समारोह में 20 देशों के राजदूत / ट्रेड कमिश्नर्स सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार के कई अन्य गणमान्य मंत्री एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। MSME मंत्रालय भारत सरकार ने इस एक्सपो को मान्यता दी है, इसके अतिरिक्त खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश के MSME एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन विभाग द्वारा भी एक्सपो को सपोर्ट किया गया है |

सर्वप्रथम वरिष्ठ पदाधिकारीगणों ने जीतन राम मांझी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। आईआईए महासचिव आलोक अग्रवाल ने समारोह के मुख्य अतिथि जीतन राम मांझी को धन्यवाद व्यक्त किया एवं आईआईए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट किया |
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आईआईए द्वारा किया गया यह प्रयास बेहद ही शानदार है, इस प्रयास के जरिए देश भर के उद्यमियों को एक सुनहरा मंच मिला है जिसकी जरिए वह अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं, जीतन राम मांझी ने आईआईए के पदाधिकारी से कहा कि इस तरह के एक्सपो को लगातार किया जाना चाहिए।

यह प्रदर्शनी अगले 2 दिनों तक IIA के उद्यमी सदस्यों को देश की राजधानी में देश विदेश के ग्राहकों के समक्ष अपने उत्पदों को प्रदर्शित करने का माध्यम रहेगी। देश की 151 से अधिक कम्पनियाँ बिल्ड भारत एक्सपो में अपने प्रोडक्ट्स को डिस्प्ले कर रही हैं | 34 से अधिक देशों के ट्रेड कमिश्नर एवं बिज़नेस डेलीगेशन इस एक्सपो में भाग ले रहे हैं
एक्सपो में 151 से अधिक स्टॉल पर औद्योगिक उत्पादों और क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है जिसमें ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मटेरियल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एवं ODOP एवं अन्य Exportable प्रोडक्ट्स प्रमुख रूप से शामिल हैं | सभी आस पास के चैप्टर्स के पदाधिकारी गण पधारे।

नोएडा टीम से चेयरमैन नवीन गुप्ता, सीईसी मनीष गुप्ता, सेक्रेटरी साहिल कुमार, वाइस चेयरमैन निर्मल कांत गोयल, आशुतोष चौहान, श्वेता बंसल आदि ने चैप्टर से प्रतिभागी उद्यमी स्टालों का भ्रमण किया, उनका हौसला बढ़ाया।
बिल्ड भारत एक्सपो के उद्घाटन समारोह में आईआईए के पूर्व अध्यक्ष राम जी सुनेजा, अजय गुप्ता, प्रमोद मिगलानी, सुनील वैश्य, अशोक अग्रवाल नितिन जैन डिविजनल सेक्रेटरी विकास शर्मा चैप्टर चेयरमैन सिकंदराबाद प्रमोद शर्मा कोषाध्यक्ष सिकंदराबाद सहित बड़ी संख्या में उद्यमी, एक्जिविटर उपस्थित रहे ।


